गोण्डा। सोमवार 5 जून 2023 को जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के तत्वाधान में मुजेहना ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी मुजेहना को संबोधित मांग पत्र सौंपा गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह तथा मजदूर नेता राजबहादुर ने संयुक्त रूप से किया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगवाकर जाब कार्ड बनवाने की व्यवस्था कराई जाए, रोस्टर के हिसाब से सभी मजदूरों को मनरेगा में काम दिया जाए, मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए, स्वयं सहायता समूह से नियुक्त मनरेगा मेट को तत्काल काम दिया जाए, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी ₹500 करने का प्रस्ताव शासन प्रशासन को भेजा जाय, कार्यस्थल पर पीने का पानी, दवा की किट छाया के लिए टेंट की व्यवस्था कराया जाए, मनरेगा निगरानी के लिए गांव पंचायत वार निगरानी समितियों का गठन किया जाय, 2 वर्षों से मनरेगा योजना के अंतर्गत किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाय। ज्ञापन देते समय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सगीर खान, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता शिव कुमार दूबे, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, जिला महासचिव राम सिंगार भारती, कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद मौर्य, अल्पसंख्यक मुजेहना ब्लॉक के अध्यक्ष रिजवान उल हक, मुस्ताक अहमद,रामकेवल, अफसर अहमद,सफी मोहम्मद अयूब खान, हरिलाल,रामफेर, रामकुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने संबोधन में कहा कि उनके मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 15 दिन बाद ब्लॉक मुख्यालय पर सत्याग्रह किया जायेगा।