back to top
Thursday, September 19, 2024
spot_img

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व०श्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजली

राम प्रकाश वर्मा की रिपोर्ट

लखनऊ, 10 अक्टूबर 2023।

देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 श्री मुलायम सिंह यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व0 मुलायम सिंह यादव जी ने गरीबी से निकलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के रक्षामंत्री तक का सफर तय किया। मुलायम सिंह यादव जी ने जहां पिछड़ों को ताकत दिया वहीं अन्य सभी समाजों को भी अपने अपने साथ जोड़े रखा। वह एक व्यवहार कुशल नेता थे जिनका सभी राजनैतिक दलों के साथ मधुर सम्बन्ध रहा।

श्री राय ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव जी कमी पूरा करने वाला पिछड़े वर्ग का कोई नेता आज दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles