back to top
Tuesday, October 22, 2024
spot_img

बिन सत्संग विवेक न होई नर–नारियों! न जाने किस महात्मा की दया हो गई न जाने कौन-कौन से जन्म–जन्मांतरों के शुभ पुण्य कर्म उदय हो गए। जो आपको यह मनुष्य शरीर मिल गया है।

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

धानेपुर (गोण्डा) 21 अक्टू.। विख्यात संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपनी धर्मयात्रा के साथ जिला गोण्डा में सत्संग भ्रमण पर हैं। इसी क्रम में वह विकासखंड धानेपुर के राजकिशोरी देवी बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर में पधारे।यहां आयोजित सत्संग समारोह में अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि नर–नारियों! न जाने किस महात्मा की दया हो गई न जाने कौन-कौन से जन्म–जन्मांतरों के शुभ पुण्य कर्म उदय हो गए। जो आपको यह मनुष्य शरीर मिल गया है। सौभाग्य से यह वक्त का इतना बड़ा वरदान आपको मिला। अब की मौका मिल गया है। समय रहते हुए अपनी जीवात्मा के कल्याण के लिए थोड़ा-बहुत विचार करिएगा वर्ना यह तुम्हारा समय निकलता जा रहा है। सभी जीव आत्माएं प्रभु के देश से आने वाली आकाशवाणी, देववाणी, कलमा पर उतारकर लाई गई। अब इसका उससे संबंध टूट गया। इस प्रकार उसको बोध नहीं रहा कि हम कहां से आए? हम अपने सच्चे घर अजर–अमर देश कैसे पहुंचेंगे? प्रभु ने दया करके कलियुग में संतो को धराधाम पर भेजा। उन्होंने आकर आत्मा परमात्मा के भेद को खोला और बताया कि शब्द (नाम) की सीढ़ी हमने लगा रखी है। उसे पड़कर अपने सच्चे देश वापस चले चलो। जन्म मरण के बंधनों से मुक्त हो जाओ ।

उन्होंने ईश्वर, ब्रह्म, परब्रह्म उसके ऊपर सत्य देश की रचना पर प्रकाश डालते हुए कहा इस दुनिया के मालिक को हिंदू–ईश्वर, मुसलमान– खुदा, ईसाई–गॉड कहते हैं। केवल लफ़्ज़ों का अंतर है। रूहानियत एक है। जब आप सुरत–शब्द–योग (नाम–योग) की साधना करेंगे तो गुरु कृपा से आपकी दिव्य दृष्टि (तीसरा नेत्र) दिव्य कान खुल जाएगा। आप त्रिकालदर्शी हो जाएंगे। देवी, देवताओं, ईश्वर, ब्रह्म आदि का दर्शन होने लगेगा। आपका जीवन धन्य हो जाएगा। यह जलवा हर जीव के अंदर हो रहा है। इस साधना के लिए शाकाहारी, नशामुक्त एवं मानवतावादी होना जरूरी है।
महाराज जी ने आगामी 8 से 12 दिसंबर तक जय गुरुदेव आश्रम बाईपास मथुरा में आयोजित होने वाले पवन वार्षिक भंडारा सत्संग मेला में भाग लेने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर धर्मराज यादव, राज बहादुर सिंह प्रधान (दूल्हा बनकट), हरिश्चंद्र वर्मा प्रधान (डेबरी कला), भोला सिंह, दिनेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्य सहयोगी संगत गोरखपुर के जयराम, रामप्रताप, रामनगीना दुबे, मुकेश श्रीवास्तव, जयराम पटेल आदि सहित संस्था के कई पदाधिकारी व प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे। व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के बाद जन जागरण यात्रा विशुनपुर बैरिया निकट सालपुर ब्लॉक पड़री कृपाल के लिए प्रस्थान कर गई।

 

(धर्मराज यादव)
अध्यक्ष
जयगुरुदेव संगत गोण्डा
मो.7706817847

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles