back to top
Thursday, September 19, 2024
spot_img

ससुराल आये युवक की घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

      गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर में कर्नेलगंज मार्ग पर पँचमपुरवा आटा स्थित पेट्रोल पम्प के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइकसवार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइकसवार की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर कर्नेलगंज सीबीएन मार्ग पर सुबह तकरीबन पाँच बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मवइया चौकी विसुनपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी निवासी अमन सिंह पुत्र दीपक सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहाँ पर चिकित्सक ने अमन सिंह को मृत घोषित कर दिया।मौके पर पहुँचे उपनिरीक्षक चन्द्रसेन वर्मा ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। परसपुर राजाटोला निवासी औसकुमार सिंह ने बताया कि मृतक अमन सिंह उसका दामाद है जोकि गत दिवस अपनी ससुराल राजाटोला आया था।सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे के करीब अपनी ससुराल से अपने घर जाने के लिए निकल था कि कुछ ही दूरी पँचमपुरवा स्थित पेट्रोल पंप के समीप ही पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक लेकर गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही ससुराल समेत परिवारीजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी का रो रो कर कर बुरा हाल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles