back to top
Thursday, January 30, 2025
spot_img

चुनावी रंजिश व जमीनी विवाद में सगे भाई को मारी गोली

 

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत थाना क्षेत्र तरबगंज के विजय नगर मार्ग स्थित नगदही ग्राम के निकट एक भट्ठे के पास रविवार की देर रात्रि सगे भाई ने अपने ही भाई को रंजिश के चलते गोली मार दिया। घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर रगड़गंज निवासी 30 वर्षीय मो0 तुफैल पुत्र मनुऊवर अली बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी उसको तीन लोगों ने रोक कर गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल अवस्था मे भर्ती के दौरान मो0 तुफैल ने बताया कि वह विजय नगर एक लोग व्यक्ति से बकाया पैसा मांगने गया था। पैसा मांग कर वापस देर रात्रि में घर लौट रहा था। कि तीन लोगो ने मुझे रोककर कहा कि बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है। पेट्रोल दे दो, इस पर वह बाइक से उतरकर गाड़ी से पेट्रोल निकालने लगा तभी उसको गोली मार दिया। उसने बताया कि मारने में उसके भाई जुबेर अहमद थे। जिनको वह पहचान गया। गोली मारने के बाद भाग गए। उसने घायल अवस्था मे 112 नम्बर पुलिस को फोन किया। मौके पर पुलिस पहुँची और उस को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने बताया कि प्रधानी के चुनाव के चुनाव और जमीन के विवाद का मामला चल रहा है। जिसको लेकर विवाद हो चुका था। घटना की तहरीर तरबगंज थाना पर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles