back to top
Friday, January 17, 2025
spot_img

बालिका ने लहराया परचम,जताई डाक्टर बनने की इच्छा

 

कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मुंडेरवा गांव की बिटिया उन्नति सिंह ने भी हाईस्कूल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर कालेज परिवार के साथ ही अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। सरयू के कक्षार में बसे मुंडेरवा गांव से प्रतिदिन चित्रगुप्त इन्टर कालेज में पढ़ने आने वाली उन्नति सिंह ने अपनी कठिन मेहनत की बदौलत 86.5 प्रतिशत अंक हासिल किया। उन्नति के पिता पवन कुमार सिंह पेशे से पत्रकार हैं तथा माता स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाली उन्नति सिंह की रुचि मेडिकल लाइन में है। वह मेडिकल की तैयारी करके डाक्टर बनना चाहती हैं। उन्नति की सफलता पर गुरुजनों और स्वजनों ने शुभकामना देकर हौंसला अफजाई किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles