Thursday, June 5, 2025
spot_img

भूमि विवाद की पैरवी करने तहसील आई महिला लापता

पति ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपहरण का लगाया आरोप

कर्नलगंज,गोण्डा। कोतवाली अन्तर्गत ग्राम नकहरा निवासी बेचूलाल ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि परिवार के भरण-पोषण के लिए वह राजस्थान में रहकर मजदूरी मेहनत करता है। उसकी पत्नी मंजू बच्चों के साथ घर पर रह रही थी। गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। बीते 25 अप्रैल को उसकी पत्नी मंजू तहसील कर्नलगंज मामले की पैरवी करने आई थी, लेकिन वापस घर नहीं गई। उसने पत्नी मंजू का अपहरण किए जाने की आशंका जाहिर की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्री ने पुलिस चौकी भंभुआ व कोतवाली कर्नलगंज में तहरीर दिया मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बेचूलाल की पुत्री खुशबू के तरफ से गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles