कर्नलगंज,गोण्डा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-224/2023 धारा 498ए,376, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रवि प्रकाश पुत्र अरविन्द कुमार निवासी ग्राम मीनापुर थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त अभियुक्त ने थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा कोतवाली कर्नलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तारकर्ता टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार मय टीम थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा मौजूद रहे।