back to top
Thursday, February 13, 2025
spot_img

क्यों महिला की चाकू मारकर की गई हत्या; क्या किसी से थी कोई दुश्मनी

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत तहसील क्षेत्र कर्नेलगंज में मैजापुर बाजार के पास एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
उक्त घटना थाना कटरा बाजार क्षेत्र में मैजापुर बाजार के पास हलधरमऊ मार्ग पर हुई। यहां थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की ग्रामपंचायत कपूरपुर साईं तकिया निवासी 35 वर्षीय सूफिया पत्नी नसीम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह मैजापुर बाजार से खरीदारी करके अपने घर लौट रही थी इसीबीच यह बड़ी घटना हो गई है।
इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर थाना कटरा बाजार व थाना कोतवाली करनैलगंज की पुलिस पहुँच गई है। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना की सूचना जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गई है। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रमीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles