Thursday, January 30, 2025
spot_img

उत्पीड़न बंद करे प्रशासन, अन्यथा मजबूर होकर सड़क पर बैठूंगा- शमीम अच्छन

उत्पीड़न बंद करे प्रशासन, अन्यथा मजबूर होकर सड़क पर बैठूंगा- शमीम अच्छन

पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से बेहद खफा दिखे वक्ता,सबने की भर्त्सना।

पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में प्रशासन को सत्ता पक्ष के दबाव में काम ना करने और पार्टी कार्यकर्ताओं,समर्थकों का उत्पीड़न बंद करने की दी चेतावनी।

कर्नलगंज,गोण्डा। नगर पालिका परिषद के हो रहे चुनाव में सपा प्रत्याशी रजिया खातून के समर्थन में घंटाघर के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने प्रदेश व देश की सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए नोटबंदी और धारा 370 जैसे फैसलों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और मंहगाई से जनता परेशान है। पूर्व मंत्री ने कहा कि बीस वर्ष तक शमीम अच्छन नगर के चेयरमैन रहे आप दोनो प्रत्याशियों की तुलना करके वोट दीजिए। उन्होंने अपने संबोधन में प्रशासन को सत्ता पक्ष के दबाव में काम ना करने और पार्टी कार्यकर्ताओं,समर्थकों का उत्पीड़न बंद करने की चेतावनी भी दी। वहीं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से बेहद खफा दिखे वक्ताओं ने भर्त्सना करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की स्थानीय अधिकारियों से अपील की।

नगर की जनता से शमीम अच्छन की अपील-कहा निडर होकर करें मतदान और मेरी गाड़ी सील करवाने वालों की पांच साल के लिए सील कर दो गाड़ी।

सभा में सपा प्रत्याशी पति शमीम अहमद अच्छन ने अपने ऊपर लगे आरोपों का बेबाकी से जवाब दिया और प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन मेरा निवेदन मान ले अन्यथा मजबूर होकर हमें सड़क पर बैठना पड़ेगा। इसी के साथ उन्होंने भाजपा विधायक से भी लोकतंत्र की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की मांग की। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चार मई को निडर होकर वोट डालें मेरी गाड़ी सील करवाने वालों की गाड़ी आप पांच साल के लिए सील कर दीजिए। वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ने भी अपने संबोधन में पुलिस को सावधानी बरतने की सलाह दी,उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का आमजन मानस में विश्वास बना रहे इसकी जिम्मेदारी नेताओं के साथ ही पुलिस प्रशासन की भी है। आयोजित जनसभा को नजीर इंडियन,इफ्तिखार अंसारी, शफीक रायनी सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन फहीम अहमद पप्पू और अध्यक्षता जयचंद्र सिंह व हेतराम मौर्य ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles