Thursday, July 3, 2025
spot_img

रंग में पड़ा भंग, शनिवार को आनी थी लड़की की बारात।

खाना बनाते वक्त जली महिला

रंग में पड़ा भंग, शनिवार को आनी थी लड़की की बारात।

कर्नलगंज,गोण्डा। क्षेत्र के भंभुआ गांव में एक परिवार की खुशियों में तब रंग में भंग पड़ गया जब शादी समारोह के पूर्व खाना बनाते वक्त लड़की की मां गैस सिलेंडर लीकेज से जल गई। जिन्हें परिजनों द्वारा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां स्वास्थ्य टीम द्वारा तुरंत प्राथमिक इलाज शुरु कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज क्षेत्र के भंभुआ निवासी राम आधार के लड़की की शनिवार को शादी थी रिश्तेदार सब इकट्ठा हो रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज से आग लग गई जिससे लड़की की मां सुमन 42 वर्ष पत्नी रामआधार जल गईं। स्वजनों द्वारा उन्हें सीएचसी लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। गनीमत रही कि लोगो द्वारा किसी तरह आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles