Thursday, January 30, 2025
spot_img

जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल।

नौशाद अली की रिपोर्ट

परसपुर, गोण्डा। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मेंचले जमकर लाठी डण्डे में तीन महिलाओं सहित आठलोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस द्वाराआठ के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू की गयी।

घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है।परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज कस्बे के पूरब तकिया की है। मिली जानकारी के मुताबिक शमशाद पुत्र छबीले को उनके पड़ोसी गुल्लू,पुतनू, उर्फ मोबीन तथा शेरु भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह समय करीब सुबह साढ़े आठ बजे घर चढ़कर आये और गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी
डंडा से मारने लगे। प्रार्थी के शोर करने पर समशाद के भाई नौशाद व पत्नी अमीरुल व भाभी रानी पत्नी नौशाद बचाने आयी तो उनको भी मारने पीटने लगे। कुछ देर बाद गाँव के कुछ लोग मौके पर आकर बीच बचाव किये,तब जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। वहीं दूसरे पक्ष के पुरानी जमीनी रंजिश की बात को लेकर समसाद, नौसाद,मसेन तथा सलमान पता उपरोक्त मंगलवार की सुबह उनके घर पर आकर गाली
गलौज देते हुए लाठी डंडा मुक्का थप्पड़ से मारने लगे। शोर करने पर उनका लड़का मन्ना भतीज सद्दाम भाई यासीन बचाने आये तो उनको भी मारने पीटने लगे। कुछ देर बाद गाँव के तमाम लोग मौके पर आकर बीच बचाव किये। विपक्षी जाते वक्त जान से मारने की धमकी भी दिये। मारपीट में उनकी चचेरी बहू हाजरा खातून पत्नी को भी चोटे आयी हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत
कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles