Thursday, July 3, 2025
spot_img

चालक को मारपीट कर ई रिक्शा छीनकर दबंग फरार

चालक को मारपीट कर ई रिक्शा छीनकर दबंग फरार

पीड़ित लगा रहा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का चक्कर

गोण्डा। जिले के गोंडा लखनऊ हाईवे पर पंतनगर तिराहे के पास आधा दर्जन लोगों ने ई रिक्शा चालक अफजल को रोका और लात घूंसों से पिटाई कर दी। ई रिक्शा छीनकर धमकाते हुए भाग निकले। अफजल ने सिविल लाइन पुलिस चौकी में तहरीर दी,लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक गोंडा और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा। आपको बता दें कि कार्यवाही की मांग को लेकर पीड़ित एसपी कार्यालय का चक्कर काट रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर का रहने वाला अफजल ई रिक्शा चलाने का काम करता है। अफजल ने बताया कि उसका भूमि विवाद भी चल रहा है। वह परसपुर से गोण्डा ई रिक्शा चलाने का काम करता है और वह रिक्शे पर कोल्ड ड्रिंक लादकर फोरबिसगंज की ओर जा रहा था। गोंडा लखनऊ हाईवे पर पंतनगर तिराहे के पास पहुंचते ही आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक हमला कर लात-घूसों से पिटाई कर और ई रिक्सा छीन धमकाते भाग निकले। अफजल ने सिविल लाइन पुलिस चौकी पर शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। पीड़ित अफजल ने मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक के बाद मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles