गोण्डा। नेहरू युवा केन्द्र गोण्डा के बैनर तले कैच द रैन पोस्टर का विमोचन सांसद गोण्डा कीर्तिवर्धन सिंह ने किया। पोस्टर का विमोचन करते हुए श्री सिंह ने कहा वर्तमान समय वर्षा जल के संरक्षण के लिए अत्यन्त आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वर्षा के जल का संचयन करें। पोस्टर विमोचन के दौरान जिला युवा अधिकारी तरंग सारस्वत ने कहा कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक पर युवाओं को कैच द रैन थीम पर प्रशिक्षित कर ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को वर्षा जल सरंक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्राचार्य रवीन्द्र कुमार पाण्डेय,वर्षा सिंह,विनय श्रीवास्तव, रजनी कान्त तिवारी, रजनीश शुक्ल, पवन सिंह,विकास,सुमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।