जालसाजी कर बैंक से कर्ज लेकर पत्नी बच्चों को छोड़कर फरार
बैंक कर्मी पति से कर्ज वसूली करने को लेकर दे रहे धमकी।
पीड़ित नान्हू ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की लगाई गुहार
कर्नलगंज,गोण्डा। एक प्राईवेट फाइनेंसियल बैंक से फर्जीवाड़ा कर कर्जा लेने के बाद पत्नी चार बच्चों समेत पति को छोड़कर फरार हो गई। वहीं अब बैंक कर्मी कर्ज वसूली के लिए पति पर दबाव बना रहे हैं।
प्रकरण कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम
मलौली से जुड़ा है। यहां के निवासी गोली पुत्र नान्हू ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में कहा है कि उसकी शादी कुसुमा पुत्री राजिंदर निवासी चचरी से हुई थी। उसकी पत्नी ने अपने पिता की मदद से जालसाजी करके एक फाइनेंस बैंक से कर्जा लिया उसके बाद घर से भाग गई। वह एक गरीब मजदूर है जो किसी तरह मजदूरी करके चार बेटियों का पालन पोषण कर रहा है। उसका कहना है कि बैंक वाले कर्जा वसूली के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। जबकि पैसा उसकी पत्नी के खाते में भेजा था। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल गोविन्द कुमार का कहना है कि प्रकरण उनके जानकारी में नहीं है।