back to top
Saturday, January 18, 2025
spot_img

दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप

दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या,मचा हड़कंप

कानून व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी फोर्स तैनात।

गोण्डा। जनपद के तरबगंज क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई ग्राम प्रधान की हत्या से हड़कंप मच गया। वहीं कानून व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी फोर्स तैनात है।
मिली जानकारी के मुताबिक तरबगंज क्षेत्र के ग्राम परियावा के प्रधान भूपमणि शुक्ला भानपुर चौराहे पर चाय पीने गए थे,जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान परियावा भूपमणि शुक्ला अपने एक साथी के साथ भानपुर चौराहे पर एक होटल पर चाय पीने गए थे और चाय पीने के पश्चात वह वहीं एक बाइक पर बैठ गए। इसी बीच वहां पहुंचे एक युवक ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गिर गए और आरोपी मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल प्रधान को लोगों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद वहां काफी अफरा तफरी मच गई। कानून व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles