back to top
Monday, September 16, 2024
spot_img

चाणक्य सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी विस्तार की बैठक संपन्न

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

गोंडा।  चाणक्य सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी विस्तार की बैठक संस्था के कार्यालय ग्राम पंचायत पूरे महा स्थित विकासखंड इटियाथोक में किया।

बैठक की अध्यक्षता मातादीन तिवारी, सुरेश शुक्ला तथा धर्मेंद्र मिश्रा ने किया। संचालन दिलीप शुक्ला द्वारा किया गया।

कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक शुक्ला प्रसाद शुक्ला द्वारा बताया गया चाणक्य सेवा संस्थान जनपद के 16 विकास खंडों में कमेटी बनाने की तैयारी कर रहा है। चाणक्य सेवा संस्थान ने गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीब परिवार के बेटियों की शादी की, असहाय लोगों के इलाज की व्यवस्था कराने के लिए संस्था के पदाधिकारियों से सहयोग के लिए अपील किया।

क्षेत्र के विद्वान पंडित रामानंद तिवारी द्वारा सभी सदस्यों से अपील किया कि वह अपने चरित्र का निर्माण स्वयं कर सकते हैं। भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दुबे ने समाज में दबे गरीब ब्राह्मण परिवार के लोगों की मदद के लिए सभी से अपील किया।

कार्यकारिणी को सतीश चंद पांडे, लुटावन बाबा, रमाकांत दुबे, डॉ दीपक शुक्ला आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर देवी प्रसाद तिवारी चंद्र प्रकाश ओझा राजेश शुक्ला अनूप पांडे रमेश चंद्र मिश्रा बाबा अनिल दास इंजीनियर विनीत शुक्ला लक्ष्मी नारायण तिवारी रामधन शुक्ला बाल जी त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles