back to top
Thursday, September 19, 2024
spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का नहर के पास शव बरामद

  1. संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का नहर के पास शव बरामद
  2. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी।

कर्नलगंज,गोण्डा‌। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोंचा कासिमपुर अन्तर्गत नहर के पास गुरुवार की शाम को एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।जिसकी सूचना पर उप निरीक्षक अजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के कस्तूरी पाण्डेय पुरवा गांव निवासी सुधीर कुमार पाण्डेय उम्र करीब 40 वर्ष गुरुवार सुबह आठ बजे घर से निकले थे, जिनका शाम को गोण्डा-लखनऊ हाइवे से कुछ दूरी पर कोंचा कासिमपुर नहर के पास शव बरामद हुआ। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में उपनिरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles